साफ नीयत, सही विकास

" Saaf Niyat Sahi Vikas - 48 Months of Transforming India"

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा- बढ़िया एक्टर है केजरीवाल

Sunday, March 29, 2015

वाराणसी. बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) में मचे घमासान पर कहा किकेजरीवाल बहरूपिया है। वह बहुत तगड़ा एक्टर है। वह पर्दे के पीछे का खतरनाक अभिनेता है। काशी पहुंचे मनोज तिवारी ने आध्यात्मिक गुरु श्री रवि शंकर को आतंकवादी आईएसआईएस द्वारा जान से मारने की धमकी पर कहा कि भारत सरकार को उन्हें पूरी सुरक्षा देनी चाहिए।

 

मनोज तिवारी ने बताया कि 'आप' को लोग एक नई राजनीति की शुरुआत के तौर पर देख रहे थे। अब उनकी असली पहचान सामने आने लगी है। एक समय केजरीवाल ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी, लेकिन अब पता चल रहा है कि वह लोगों को छलने का काम किया है। उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। उनके पार्टी के लोग ही उन्हें तानाशाही बता रहे हैं, जो दिख भी रही है।

 

केजरीवाल बहुत तगड़ा एक्टर है

 

बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली की जनता बहुत दुखी है। लोगों को शब्द नहीं मिल रहा है। केजरीवाल बहुत तगड़ा एक्टर है।अरविंद केजरीवाल के एक्शन में कोई दो राय नहीं है।

 

पर्दे की पीछे के अभिनेता हैं केजरीवाल

 

अरविंद केजरीवाल को अभिनेता कहने के प्रश्न पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अभिनेता होना खराब नहीं है। वह अभिनेता खराब है जो पर्दे के पीछे अभिनय करता हो। अभिनय और अभिनेता बहुत बड़ा चीज़ होता है। अभिनेता पर्दे के पीछे अभिनय करने लगे तो वह खतरनाक हो जाता है। अरविंद केजरीवाल पर्दे के पीछे के अभिनेता हो गए हैं।