साफ नीयत, सही विकास

" Saaf Niyat Sahi Vikas - 48 Months of Transforming India"

लालू जंगलराज के जन्मदाता: मनोज तिवारी

Tuesday, October 27, 2015

केन्द्र की यूपीए सरकार के समय से ही नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज नहीं दिया। लेकिन आप लोगों के सहयोग से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो बिहार को विशेष पैकेज विकास के लिए दिया गया।

इस पैकेज को भी विकास में खर्च करने में राज्य सरकार आनाकानी कर रही है। लालू जंगलराज के जन्मदाता हैं। ये बातें भाजपा के सांसद व फिल्म अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने टेंगराही बुनियादी स्कूल और हिम्मतपुर में सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश का गठबंधन जनता को धोखा देने के लिए बनाया गया है। अगर ऐसी बात नहीं थी तो विशेष पैकेज पर राजनीति करने की क्या जरूरत थी। केन्द्र में जबसे नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है, बिहार का विकास हुआ है।

उनको सरकार बनाने में बिहार के लोगों की बड़ी भागीदारी रही है। इसलिए , जरूरी है कि इसबार राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाई जाए। गीत के लहजे में कहा कि जात-पात की ऊपर की सरकार चाहिए। बिजली पानी हर द्वार चाहिए। लड़ना है तो गरीबी से लड़ें। भाजपा का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास है। सभा को भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी ने भी संबोधित किया।